हमारे विद्यालय में 30/9/2025 को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ रामलीला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। रामलीला मंचन में विभिन्न बच्चों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं के माध्यम से असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान तथा रावण जैसे पात्रों को जीवंत कर दिया। उनके संवाद, हाव-भाव और अभिनय को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो त्रेता युग की झलक आँखों के सामने साकार हो उठी हो।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, आदर्श चरित्र और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को जागृत करना था। दर्शक दीर्घा में बैठे विद्याथियों व शिक्षिको ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
© Copyright 2026 All Rights Reserved By, The Indian Heritage School, Agra
Designed BySchool ERP Software || Sonet Microsystems Pvt. Ltd.