हिंदी सुलेख प्रतियोगिता (2026-2027)
“अच्छी लिखावट शिक्षा का एक आवश्यक हिस्सा है।”
छात्रों में लेखन कार्य करने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर, स्वच्छ और स्पष्ट हिंदी लेखन की आदत विकसित करना है। यह प्रतियोगिता छात्रों को हिंदी भाषा के प्रति आकर्षित करने, अक्षरों की सही बनावट सिखाने, लिखने की गति व एकाग्रता बढ़ाने और भाषा के प्रति प्रेम व रुचि जगाने के लिये आयोजित की जाती है।